उत्तर प्रदेशराजनीति

ओम प्रकाश राजभर ने सपा के साथ गठबंधन का किया ऐलान

ग़ाज़ीपुर ।  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) साथ मिलकर लड़ेंगे। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को ट्वीट कर समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ उनकी मुलाकात का एक वीडियो भी शेयर किया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा है कि दोनों पार्टियां मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़ेंगी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने ट्वीट कर कहा कि ‘अबकी बार, भाजपा साफ। समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर आए साथ। दलितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों के साथ सभी वर्गों को धोखा देने वाली भाजपा सरकार के दिन हैं बचे चार। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के सुप्रीमो अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button