उत्तर प्रदेश

विद्युत विभाग के समस्त कर्मचारी एव अधिकारी ने इलेक्ट्रिसिटी बिल अमेंडमेंट के खिलाफ एव पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

बिजली कर्मियों के साथ 15 दिसम्बर को दिल्ली में जन्तर मन्तर पर विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित होंगे।

ग़ाज़ीपुर ।

आज दिनांक 08,12,2021 को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला संयोजक श्री निर्भय नारायण सिंह के नेतृत्व में लालदरवाजा पावर में विद्युत विभाग के समस्त कर्मचारी एव अधिकारी ने इलेक्ट्रिसिटी बिल अमेंडमेंट के खिलाफ एव पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शाम 3 बजे से 5 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया।

वही विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक श्री निर्भय नारायण सिंह ने सभा को संबोधित करते हुवे बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संसद भवन में इलेक्ट्रिसिटी बिल अमेंडमेंट के खिलाफ समस्त जनपदों व परियोजनाओं पर विद्युत् कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मी देश के अन्य प्रान्तों के बिजली कर्मियों के साथ 15 दिसम्बर को दिल्ली में जन्तर मन्तर पर विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित होंगे एव केन्द्र सरकार द्वारा संसद के शीतकालीन  सत्र में बिजली के निजीकरण हेतु लाये जा रहे इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021 के विरोध में  प्रदेश के बिजली कर्मी देश के अन्य प्रांतों के बिजली कर्मियों के साथ दिल्ली में जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे।

वही अधिशासी अभियंता प्रथम श्री मनीष कुमार ने सरकार से मांग करते हुवे कहा कि पुरानी पेंशन हम कर्मचारियों एव अधिकारियों का बहाल किया जाय एव निगमीकरण विद्युत विभाग को राज्य विद्युत परिषद में विलय किया जाय। वही जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने सरकार से मांग किया की संविदा कर्मियों एव निविदा कर्मियों को विभाग में समायोजित करके सरकारी नियक्त किया जाय।

संघर्ष समिति के विरोध सभा मे मुख्य रूप से प्रमुख पदाधिकारी जैसे अधिशासी अभियंता श्री आदित्य पांडेय , श्री महेंद्र मिश्रा , श्री अभिषेक चौहान , सहायक अभियंता शिवम राय , मिठाई लाल तिवारी, अभिषेक राय , विजय यादव , कमलेश प्रजापति , शत्रुघ्न यादव , संतोष चौधरी विद्युत कर्मी विजयशंकर राय ,अरविंद कुशवाहा , जितेंद्र सिंह ,प्रवीण सिंह , भानु सिंह , अश्विनी सिंह , जेपी बाबू , शशिकांत मौर्य , रमेश यादव, अमित सिंह , पवन कुमार , विनय तिवारी , वेदांत , अरविंद राम एव समस्त संविदा कर्मी एव मीटर रीडर लोग सम्लित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button