उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

सदर विधायक के द्वारा अनूप खरवार को किया गया सम्मानित

जनपद गाजीपुर में कल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बूथ विजय अभियान की शुरुआत कर उत्तर-प्रदेश विधानसभा चुनावों का शंखनाद किया जिसमे जे पी नड्डा ने 27 हजार से ज्यादा शक्ति केंद्रों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया।
गाजीपुर में शक्ति केंद्र विवेकानंद बूथ संख्या 2010-2011 पर सदर विधायक डॉक्टर संगीता बलवंत  के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ जे पी नड्डा को सुना।इस कार्यक्रम में शक्ति केंद्र के सुधीर मिश्रा बूथ अध्यक्ष विनय उपाध्याय ,रवि शंकर खरवार अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनूप खरवार युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हर्षित सिंह सभासद रूपक तिवारी सभासद अजय राय दारा वरिष्ठ कार्यकर्ता केशव श्रीवास्तव अंगद गुप्ता विनोद तिवारी अरुण श्रीवास्तव प्रमोद श्रीवास्तव बजरंगी यादव गौरव श्रीवास्तव गोपाल सिंह प्रदीप बिंद संजय सिंह उपस्थित रहे।भीम विश्वकर्मा पवन खरवार रवि शंकर खरवार गुड्डू राम पूर्व विधायक उदय प्रताप सिंह राजकुमार बिंद जगदीश गुप्ता अनिल प्रजापति जिला महिला मोर्चा जिला मंत्री श्वेता गुप्ता मनोज गुप्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा नवनियुक्त विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में सदर विधायक  डॉक्टर संगीता बलवंत के द्वारा भारतीय जनता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनूप खरवार व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनुज हर्षित सिंह,भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य अनुज गौरव श्रीवास्तव व शक्ति केंद्र विवेकानंद पर आए सभी सम्मानित नागरिकों का माननीय सदर विधायक ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया व कहा कि बूथ जीतेंगे तो निश्चित ही उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button