अपराध

अराजकतत्वों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर पर ही किया जानलेवा हमला ।

गाजीपुर ।

भाजपा बिरनो मंडल अध्यक्ष के घर पर जाकर अराजक तत्वो  ने हमला कर दिया। इस हमले में बिरनो मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर को हल्की चोट भी आई है वही भैरोपुर के वर्तमान ग्राम प्रधान कार्तिक राम सहित दर्जनों लोगों ने घर में छुप कर अपनी जान बचाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को भैरोपुर गांव के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान जोकि 10 माह से बर्खास्त चल रही थी इसी प्रकरण में उप जिलाधिकारी के निर्देश पर भैरोपुर ग्राम सभा में खुली बैठक कर मतदान संपन्न कराया गया जिसमें दीपमाला ने 60 मतों से रामदुलारी को पराजित किया।

शनिवार की रात 9:00 बजे अराजक तत्वों ने बिरनो भाजपा मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर के घर पर पहुंचे और अपने परिवार व कुछ लोगों के साथ  बैठे मंडल अध्यक्ष पर लाठी-डंडे व पत्थरबाजी करने लगे ।  जिसमें कुछ लोगों को चोटें भी आई और सभी ने घर में छुप कर अपनी जान बचाई। इस मामले पर आज सुबह भाजपा पदाधिकारियों ने बिरनो थाने पर पहुंचकर बिरनो थाना अध्यक्ष व कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही से मिलकर आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही करने की मांग करने लगे।

क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही ने बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया।

इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ नामजद व अज्ञात 50 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है जिसमें अब तक 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।वहीं इस घटना के बाद भाजपाइयों का हुजूम बिरनो थाना परिसर में देखकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

भाजपा पदाधिकारियों में बिरनो ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह , रामनरेश कुशवाहा , शैलेश राम , आकाश राजभर ,  चतुर्भुज चौबे , ग्राम प्रधान कार्तिक राम , रमेश सिंह , मनोज सिंह , विनोद गुप्ता , अंशु सिंह , अवधेश राजभर , सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button