उत्तर प्रदेशमनोरंजनराज्य

आखिर वो कौन सी सख्सियत थी जिस पर भाजपा नेताओं ने दिया मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर

गाजीपुर :– नंदगंज भारतीय जनता पार्टी नन्दगंज मण्डल की बैठक मंगलवार को नन्दगंज स्थित हनुमान मन्दिर परिसर पर मण्डल अध्यक्ष विनीत शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक मे सुप्रसिद्ध फिल्मों के

 

गीतकार जावेद अख्तर द्वारा पिछले दिनों राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद की तुलना तालिबान के साथ करने की घोर निन्दा की गयी। साथ ही जनता के बीच मुहिम चलाकर जावेद अख्तर द्वारा लिखित गीतों और फिल्मों का बहिष्कार करने की बात कही गयी। बैठक के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने थाने पहुँचकर जावेद अख्तर के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कानूनी करवाई करने की मांग की गयी। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष विनीत शर्मा ने कहा कि आर.एस.एस. और विहिप जैसे संगठन को तालिबान जैसे आतंकवादी देश से जोड़ना उसके बौद्धिक अक्षमता को दर्शाता है।  भाजपा के वरिष्ठ नेता रविन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद एक राष्ट्रवादी संगठन है। जब जब देश पर किसी भी तरह की आपदा आयी है, चाहे वह प्राकृतिक हो या दुश्मन देशों की तरफ से  हो। इस संगठन ने हमेशा सेवा भाव के साथ देश के लिए काम किया है। यही नही इस संगठन ने भारतीय संस्कृति को सदा आगे बढाने का भी काम किया है। देश के जिन लोगो ने अपने देश को बुलन्दी पर पहुँचाने का काम किया है। ऐसे देश भक्त संगठन की तुलना एक आतंकवादी संगठन या देश से करना निन्दनीय एवं बेहद शर्मनाक है। साथ ही भारतीय जनमानस की भावनाओ को ठेस पहुँचाने वाला कृत्य है। जिसे हम भारतीय कभी स्वीकार नही करेंगे। इनके द्वारा की गयी बेतुकी बयानों के चलते देश की एकता और अखण्डता को गहरा आघात पहुँचा है। ऐसे लोगो के खिलाफ देशहित मे शख्त से शख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। जिससे आगे चलकर कोई भी व्यक्ति इस तरह का बयान देने से डरे। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया की भाजपा नेता रविन्द्र श्रीवास्तव द्वारा गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ लिखित तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अनिल यादव, अजय सिंह, राधेश्याम पटवा, मयंक जायसवाल, गुरुचरण विश्वकर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, आनन्द राय, भजूराम बिन्द, सुभम राय और साथ मे अन्य कई लोग लोग भी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button