उत्तर प्रदेशराजनीति

जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर सपा की मासिक बैठक हुई संपन्न ।

 

ग़ाज़ीपुर ।

आज दिनांक 2जुलाई को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई।

इस बैठक में संगठन के पुनर्गठन एवं नगरपालिका चुनाव की तैयारी पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। कार्यकर्ताओं ने इस बैठक में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपने गुस्से का भी इजहार किया।

समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन पर खड़ी पार्टी कार्यकर्ताओं की मोटर साइकिलों का बदनियती से चालान किए जाने के खिलाफ धरना देने का भी फैसला लिया गया।इस बैठक में गोड़ खरवार जाति का जिला प्रशासन द्वारा प्रमाण पत्र नहीं जारी करने पर विरोध व्यक्त किया गया ।

वक्ताओं ने रामपुर एवं आजमगढ के लोकसभा उपचुनाव में हुई धांधली एवं सत्ता के दुरूपयोग पर भी जमकर रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि वोटरों को वोट डालने से रोककर भाजपा सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है।

 

जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने इस बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सत्ता का खुलकर दुरुपयोग कर रही है। भाजपा की सत्ता लोलुपता ने प्रदेश में सभी लोकतांत्रिक मान्यताओं को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश में आजादी का अमृतकाल मनाया जा रहा है,इस काल में भी लोकतंत्र की हत्या जारी है। आर्थिक विषमता, सामाजिक अन्याय का बढ़ना जारी है।अमीर ज्यादा अमीर और गरीब ज्यादा गरीब होता जा रहा है। असहिष्णुता और नफ़रत ने सामाजिक सद्भाव को छिन्न भिन्न कर दिया है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। यह सरकार लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है।

विधायक जै किशन साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगरपालिका चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ा जायेगा । उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि सांगठनिक कार्यों में रुचि लें, सांगठनिक कार्यों में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में मंहगाई, भ्रष्टाचार,और अराजकता से परेशान हैं। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। शिक्षा स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से बदहाल है। भाजपा ने देश को अंधेरे में ढकेल दिया है। प्रदेश की जनता भय और दहशत के माहौल में जीने को मजबूर हैं। भाजपा सरकार विरोधी दल के नेताओं के साथ बदले की भावना से काम कर रही है। समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेगी ।

इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, योगेन्द्र राय, राजेश कुशवाहा, गोपाल यादव, सिंकदर कन्नौजिया, निजामुद्दीन खां, अरुण कुमार श्रीवास्तव, श्याम नारायण कुशवाहा, रामवचन यादव, जै हिंद यादव, राजेंद्र यादव, कमलेश यादव, भानु यादव,राजकिशोर यादव, आत्मा यादव,मारकंडेय यादव, बृजदेव खरवार,अवधेश यादव, अमित ठाकुर,रमेश यादव,आमिर अली, डॉ समीर सिंह, नगेन्द्र कुशवाहा, सुजीत कुमार, आशा यादव, विभा पाल, ओमप्रकाश यादव, बलिराम यादव,विजय शंकर यादव,जगत मोहन बिंद, सुदामा राम, नितेश खरवार,रिषु यादव, गुड्डू यादव,राजेश गोड़, प्रभुनाथ राम,जयराम यादव, गिरीश गोड़, रामदयाल पासवान , लड्डन खां आदि उपस्थित थे।इस बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button