अंतर्राष्ट्रीय

दुबई जा रहे युवक कि ट्रेन हादसे में हुई मौत ।

 

ग़ाज़ीपुर।

खानपुर बाजार निवासी एक युवक की मुंबई जाते समय रेल दुर्घटना में मौत हो गई , जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

खानपुर बाजार निवासी राजा कन्नौजिया 23 पुत्र रामनिवास वाराणसी से ट्रेन द्वारा मुम्बई जा रहा था। इस बीच रविवार की भोर पांच बजे बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर पानी लेने उतरा तभी ट्रेन चल दी , जिसके चलते जल्दीबाजी में चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया और वो पटरियों पर आ गिरा। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक राजा की शादी तय हो गई थी , जिसके बाद उसे वापस दुबई जाना था। दुबई जाने के लिए शनिवार को उसने मुंबई जाने के लिए ट्रेन पकड़ी। मुम्बई से उसे दुबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी।

इस दुखद घटना के बाद मां रेनू देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। तीन भाइयों में बीच का मृतक राजा कुछ दिन पूर्व ही अपनी शादी तय कराने के लिए अपने घर खानपुर आया था और शादी तय होने के बाद वापस दुबई में नौकरी करने जा रहा था तभी यह हादसा हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button