उत्तर प्रदेशराजनीति

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के 98 जन्म जयंती के शुभ अवसर पर बाइक रैली का आयोजन।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई।

ग़ाज़ीपुर ।

भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी 403 विधानसभाओं में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के 98 जन्म जयंती के शुभ अवसर पर निकाली जा रही।

अटल युवा संकल्प यात्रा बाइक रैली कार्यक्रम के अंतर्गत आज गाजीपुर सदर विधानसभा में भाजपा जिला कार्यालय से भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई।

बाइक रैली को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय जी ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि कर बाइक रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया।

बाइक रैली जिला कार्यालय से निकलकर सिंचाई विभाग, चुंगी, कचहरी चौराहा, नंदगंज, महाराजगंज होते हुए गाजीपुर नगर कार्यालय पर समापन किया गया ।

समापन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रणजीत राय ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है , जिसमें स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का बहुमूल्य योगदान रहा है। एक सफल राजनीतिज्ञ, कुशल संगठनकर्ता, कवि, प्रखर वक्ता के रूप में अटल जी सदैव हमारे विचारों में जीवित रहेंगे। युवाओं को अटल जी के विराट व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए भवन के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

रणजीत राय बड़े ने युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि जिस प्रकार 2014, 2017 और 2019 में युवाओं ने ऐतिहासिक बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई थी, वे युवा पुनः 2022 में इतिहास को दोहराते हुए उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएंगे।

जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने कहा भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश सरकार ने अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्ग के लोगों के हित में चलाई हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा संयोजक हर्षित सिंह, जिला महामंत्री विवेकानंद राय, अविनाश सिंह सोनू, आशुतोष राय, गौरव श्रीवास्तव, शिवम राय, नगर अध्यक्ष श्री दुष्यंत अग्रहरी, आदित्य सिन्हा, प्रभाकर राय व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button