अपराधउत्तर प्रदेश

दो अवैध तमंचे के समेत तीन शातिर पुलिस की गिरफ्त में ।

गाजीपुर ।

थाना भांवरकोल द्वारा 02 अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 15 अदद भिन्न-भिन्न प्रकार के वाहन की चाभिया व एक अदद प्लक रिन्च व एक अदद पेचकस के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तो व चोरो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मु0बाद के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 23.6.2022 को एसओ वागीश विक्रम सिंह मय हमराह उ0नि0 ओमकार तिवारी, का0 आकाश सिंह, का0 राजेश भारतीय, का0 अम्बुज मिश्रा के साथ देखभाल क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि जरिये मुखबिर की सूचना पर पुर्वाचल एक्सप्रेस-वे अन्डर पास जोगा मोड़ बहद ग्राम पारो के पास से अभियुक्त गण 1.रविशंकर उर्फ सूरज पुत्र दिनेश राम निवासी रेडमार थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर 2.कृष्णा कुमार पुत्र जीउत राम निवासी रेडमार थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर 3. संदीप पुत्र मुराली निवासी रेडमार थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर को समय करीब 01.05 बजे गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्त गण के कब्जे से 02 अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 15 अदद भिन्न-भिन्न प्रकार के मोटर साईकिल वाहन की चाभिया व एक अदद प्लक रिन्च व एक अदद पेचकस बरामद की गयी । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 114/22 धारा 401 भादवि बनाम 1.रविशंकर उर्फ सूरज पुत्र दिनेश राम उम्र निवासी रेडमार थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर 2.कृष्णा कुमार पुत्र जीउत राम निवासी रेडमार थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर 3. संदीप पुत्र मुराली निवासी रेडमार थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर व मु0अ0सं0-115/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम रविशंकर उर्फ सूरज पुत्र दिनेश राम उम्र निवासी रेडमार थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर व मु0अ0सं0-116/22  धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम कृष्णा कुमार पुत्र जीउत राम निवासी रेडमार थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर पंजीकृत किया गया ।

अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा जा रहा है ।  
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –
1- रविशंकर उर्फ सूरज पुत्र दिनेश राम निवासी रेडमार थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर ।
अपराधिक इतिहास–
मु0अ0सं0 114/22 धारा 401 भादवि थाना भांवरकोल गाजीपुर
मु0अ0सं0 115/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भांवरकोल गाजीपुर
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त –
2- कृष्णा कुमार पुत्र जीउत राम निवासी रेडमार थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर
अपराधिक इतिहास–
मु0अ0सं0 190/2020 धारा 147/149/323/504/506 थाना भांवरकोल गाजीपुर
मु0अ0सं0 116/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भांवरकोल गाजीपुर
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
3- संदीप पुत्र मुराली निवासी रेडमार थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर
अपराधिक इतिहास–
मु0अ0सं0 190/2020 धारा 147/149/323/504/506 थाना भांवरकोल गाजीपुर
बरामदगी-
02 अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 15 अदद भिन्न-भिन्न प्रकार के मोटर साईकिल वाहन की चाभिया व एक अदद प्लक रिन्च व एक अदद पेचकस
गिरफ्तार/बरामदगी करने वाले अधि0/कर्म0गण का नाम –
1.       SO वागीश विक्रम सिंह थाना भांवरकोल
2.       उ0नि0 ओमकार तिवारी
3.       का0 आकाश सिंह
4.       का0 राजेश भारतीया
5.       का0 अम्बुज मिश्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button