उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा विश्व प्रकाश कुशवाहा का गाजीपुर जनपद में हुआ भव्य स्वा

गाजीपुर :– भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश कुशवाहा का आज सिधौना से लगायत कासिमाबाद  तक जगह जगह फूल माला से स्वागत अभिनन्दन जनपद के युवाओं ने किया।इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता मे कार्यक्रम आयोजित कर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश कुशवाहा को स्मृति चिन्ह प्रदान कर माल्यार्पण हुआ। जमानिया विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा अध्यक्ष  विश्व प्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा संगठन मजबूत होगा और संगठन के लक्ष्य प्राप्ति में सहयोगी सिद्ध होगा।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बधाई देते हुए कहा की लगातार दो बार युवा मोर्चा जिला महामंत्री के रूप मे अपनी निस्वार्थ निष्ठावान सेवा का प्रतिफल है।इनका धैर्य और सयंम ही है जो आज ये अध्यक्ष पद पर स्थापित है।भानुप्रताप सिंह ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा की अगर आप संगठन संरचना को मजबूत करेंगे तो निश्चित पार्टी के शीर्ष पर स्थापित होंगे।उन्होंने कांचना स्पष्ट रूप से कहा की अगर हम अपने व्यवहार और चरित्र आचरण को वक्त रखेंगे तो निश्चित ही हमारे साथ साथ संगठन का भी महत्व कद बढ़ेगा। हमारे आचरण व्यवहार से कभी किसी को कोई भी कष्ट न हो इसका ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया के प्रति युवाओं को सचेत करते हुए कहा कि हमें क्या लिखना है क्या नहीं लिखना है इसके प्रति सचेत रहना चाहिए। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने विश्व प्रकाश की सराहना करते हुए कहा कि इस देश का युवा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास करता है तो भारत का डंका विश्व में बजता है। देश का सम्मान बढ़ता है, और मोदी जी के नेतृत्व में विश्वास करता है तो प्रदेश मे अपराध मुक्त वातावरण तथा विकास की बुनियाद मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है विकास का सपना देखने वाले लोग विकास करने वाले का विरोध करते हैं। कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ काम करने वाले युवाओं के घर के लोग भी इस बात से आश्वस्त रहते हैं कि हमारा बालक कहीं किसी अन्याचार, अत्याचार के कार्य में लिप्त नहीं है, वह सुकून से निश्चिंत रहते हैं।जबकि कुछ अन्य दलों के कार्यक्रमों में जाने वाले युवाओं के परिवार के लोग सदैव सशंकित और चिंतित रहते हैं कि हमारा बच्चा कहीं कोई दुकान,या खोमचे वाले को तो नहीं लूट रहा है।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत युवा मोर्चा है जिसकी न कोई जाति और न धर्म है, वह सिर्फ राष्ट्रघाती और राष्ट्र द्रोही ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने में समर्थ सक्षम होता है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  सरोज कुशवाहा ने कहा कि युवा मोर्चा ही भावी भाजपा है यहीं का संस्कार, व्यवहार,विचारों की कुशलता से विपक्ष को परास्त करने के लिए उर्जा प्राप्त होती है ।
सबका अभिवादन एवं धन्यवाद करतें हुए विश्वप्रकाश अकेला ने कहा की मेरा पूरा समय भाजपा एवं भाजयुमो के लिए समर्पित है। और कहा की भाजयुमो गाजीपुर के राजनीति में हम एक नया किर्तिमानी नया इतिहास बनाएंगे। उन्होंने निष्ठा के साथ कहा कि युवा मोर्चा प्राण से आगामी विधानसभा चुनावों मे जनपद की सभी सातो विधानसभाओं पर कमल के फूल का परचम लहराएगी। कार्यक्रम में रैना मिश्रा को जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने पार्टी पट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में विनोद अग्रवाल, ओमप्रकाश राजभर, रामनरेश कुशवाहा,ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह,दयाशंकर पांडेय, राजेश राजभर, सुमित तिवारी,अच्छे लाल गुप्ता, सुरेश बिन्द,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, राकेश राय, अच्छेलाल गुप्ता,प्रवीण त्रिपाठी, प्रीति गुप्ता, शुभम विश्वकर्मा, अमरनाथ शर्मा, विवेकानंद राय, गुड्डू राजभर, चंदन बिंद, किरन सिंह, अश्वनी कांत राय, दीपक सिंह, हर्षित सिंह, बिट्टू सिंह कुशवाहा, गोलू राजा, सुजीत चौबे, दिनेश यादव, आशुतोष राय,कंचन गिरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button