उत्तर प्रदेशराजनीति

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी और रिहाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन।

 

•जब मोदी डरता है पुलिस को आगे करता है।

• प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी और रिहाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन।

• लखीमपुर के पीड़ित परिवारों से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के मिलने तक करेंगे प्रदर्शन- जिलाध्यक्ष, सुनील राम

• देर शाम प्रशासन के समझाने पर खत्म हुआ प्रदर्शन।

गाज़ीपुर । जब जब मोदी डरता है तब तक पुलिस को आगे करता है, यह बोल गाज़ीपुर में कांग्रेसियों के थे, जो आज प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के बाद गाजीपुर के कचहरी स्थित सरजू पांडे पार्क में धरना और प्रदर्शन पर बैठे हुए थे, और इसके बाद प्रियंका गांधी की रिहाई की खबर आने के और राहुल गांधी के लखनऊ पहुंचने की खबर मिलते ही कांग्रेसियों ने अपना धरना और तेज कर दिया, और प्रदर्शन और नारों के साथ वह सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि जब तक प्रियंका गांधी किसानों से लखीमपुर जाकर मिल नहीं लेती। पीड़ित परिवारों को सांत्वना नहीं दे देती तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button