उत्तर प्रदेशराजनीति

मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने वाले आरोपियों से जेल में मिले सपा एमएलसी, जाना कुशलछेम

सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा जिले की समाजवादी इकाई के साथ मिले

 

मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने वाले आरोपियों से जेल में मिले सपा एमएलसी, जाना कुशलछेम

सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा जिले की समाजवादी इकाई के साथ मिले

अशुतोष सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी आदि के मुद्दों पर काला झंडा दिखया था

सीएम को काला झंडा दिखाए जाने पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गाजीपुर के सैदपुर टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में 20 सितंबर को कार्यक्रम था। कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यकर्ताओं द्वारा सीएम को काला झंडा दिखाया था। जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा सपा कायकर्ताओं पर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया था। उन्ही सपा कार्यकर्ताओं से सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा खुद गाजीपुर के सपा जिला इकाई के साथ जिला जेल में मिलने पहुंचे थे और उन सभी लोगों का कुशलछेम जाना। इस दौरान आशुतोष सिन्हा ने कहा कि सीएम को काला झंडा दिखाने के मामले में जिला प्रशासन द्वारा सपा कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया गया है। जेल में सभी लोगों का कुशलछेम जाना और इसी संबंध में जिलाधिकारी से मिलने के लिए भी आया हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button