उत्तर प्रदेश

55 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई गंगा में छलांग।

काफी प्रयास के बाद अधेड़ का शव गोवा बरामद।

ग़ाज़ीपुर ।

सदर कोतवाली क्षेत्र के रजागंज पुलिस चौकी अंतर्गत हमीद सेतु से सोमवार को दिन में एक अधेड़ ने गंगा छलांग लगा दी। काफी प्रयास के बाद अधेड़ का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी।
प्रत्याक्षदर्शियों के अनुसार आज दिन में एक व्यक्ति हमीद सेतु पर पहुंचा और गंगा में छलांग लगा दी। उस पर नजर पड़ते ही सेतु पर आवागमन कर रहे शोर मचाने लगे। शोर सुनकर गंगा में नाव पर मौजूद मछुआरे उसे बचाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन वह डूब गया। सूचना मिलते की कुछ ही दूरी पर स्थित रजागंज चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हुआ। मृतक के जेब से मिले मोबाइल से उसकी पहचान छपरा थाना बिहार निवासी गुरूनारायण के पुत्र निर्मल अग्रहरि लगभग (55) के रूप में हुई। बताया गया है कि उसका ससुराल सदर कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज में है। वह कुछ दिन पूर्व ससुराल आया था। सूचना पर ससुराल के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ससुराल के लोगों ने बताया कि निर्मल की तबियत खराब चल रही थी। दिल्ली से हाल में उपचार कराकर आया था। वह लोहे का कारोबार करता था। पत्नी और बच्चे छपरा गांव पर है। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button