उत्तर प्रदेश

प्रमुख अभियंता के तानाशाही पूर्ण आदेशों को वापस लेने के सम्बंध में बैठक हुई आज संपन्न

 

तानाशाही पूर्ण आदेशों को वापस लेने के सम्बंध में मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट की पहली बैठक हुई आज

गाज़ीपुर : प्रांतीय नेतृत्व मिनिस्ट्रीयल एसोसियेशन इरिगेशन डिपार्डमेंट उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार नलकूप प्रांगण सिंचाई विभाग चौराहा में प्रथम चरण की आम सभा आयोजित की गई। जिसमें प्रमुख अभियन्ता सिंचाई व जल संसाधन विभाग द्वारा तानाशाही व आदेश प्रोन्नत कर्मचारियों की पदस्थापना,आनलाईन किये जाने का विरोध किया गया।

सभा में लिपिक संवर्ग की नियुक्ति में टंकण परीक्षा हेतु एकल बाहरी संस्था नियुक्त करने के सम्बन्ध में चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन की घोषणा का शतप्रतिशत पालन करने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार यादव ने  कहा कि प्रमुख अभियन्ता द्वारा जारी किये गये तानाशाही पूर्ण आदेशों का पूरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा।जनपद के किसी भी कर्मचारी का शोषण नहीं होने दिया जायेगा।वहीं प्रांतीय संयुक्त मंत्री राकेश सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि आदेश यदि वापस नही लिया गया तो पूरे प्रदेश में आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा।इस मौके पर वक्ताओं क्रम में नसीम अहमद, मनोज पाण्डेय, इमत्याज अहमद, गनेष प्रसाद, धीरेन्द्र कुमार, आलोक कुमार सिंह, रमेश कुमार पाण्डेय,अष्वनी कुमार आदि ने अपना मन्तब्य दिया। संचालन जनपद सचिव संतोश कुमार तिवारी द्वारा किया गया।

आम सभा सम्पन्न होने के उपरांत प्रमुख सचिव सिंचाई एवं नलकूप विभाग उत्तर प्रदेश को डाक के माध्यम से विज्ञप्ति प्रेषित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button