अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

आलू की खरीददारी में हुई थी बुजुर्ग की हत्या, 5 गिरफ्तार

मृतक और पकड़े गए आरोपियों का सम्बन्ध चाचा-भतीजे का है

गाज़ीपुर ।

आलू की खरीददारी में हुई थी बुजुर्ग की हत्या, 5 गिरफ्तार

बुजुर्ग की हत्या मामले में आलाकत्ल के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

मृतक और पकड़े गए आरोपियों का सम्बन्ध चाचा-भतीजे का है

दिलदार नगर थाना इलाके के बभनौलिया गांव का मामला

गाजीपुर में आलू खरीदने के विवाद में 16 अक्टूबर को बुजुर्ग की लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने 5 अभियुक्तों को अला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर मीडिया के सामने पेश किया है। पकड़े गए आरोपियों में जज प्रसाद, जय राम, भरत राम, शशि उर्फ टेनी और संदीप राम है। इस दौरान एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि दिलदारनगर थाना के बभनौलिया गांव में 16 अक्टूबर को आलू के खरीदने को लेकर उठे विवाद में एक बुजुर्ग राजा राम की लाठी डंडे से पिटाई कर दिया गई थी। जिसे गम्भीर हालात में अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने 5 अभियुक्तों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आला कत्ल को भी बरामद कर लिया गया है। मृतक और पकड़े गए आरोपियों में चाचा भतीजे का रिश्ता भी है। गिरफ्तार आरोपियों को आज जेल भेजा जा रहा है।

 

बाइट- रामबदन सिंह- एसपी गाजीपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button