
श्री गोपाल मंदिर ट्रस्ट जगदीश कॉलोनी द्वारा आयोजित राम कथा के 47वे वार्षिक उत्सव के समापन पर
एम के न्यूज / महेन्द्र शर्मा
बल्लभगढ़:- श्री गोपाल मंदिर ट्रस्ट जगदीश कॉलोनी द्वारा आयोजित राम कथा के 47वे वार्षिक उत्सव के समापन पर वृंदावन से पधारे स्वामी सुमेधानंद जी महाराज ने बताया कि मानव जीवन परमात्मा की सर्वोत्तम संरचना है, सृष्टि में मानव जीवन में ज्ञान की प्रधानता है। मानव शरीर पाकर मानवता को प्राप्त करना चाहिए। सत्संग से विवेक की प्राप्ति होती है। विवेक से मनुष्य जीवन में निखार आता है। एक क्षण के सत्संग से हमारी सोई चेतना जागृत होती है सत्संग वह लाभ है। जिसमें कोई मूलधन नहीं लगाना पड़ता है। उत्तरोत्तर लाभ ही लाभ होता है। इससे हानि नहीं होती और पूर्ण रूपी जमा पूंजी का निरंतर विकास होता है, सत्संग चलता फिरता तीर्थराज प्रयाग है। भक्ति ज्ञान और कर्म की पावन त्रिवेणी प्रवाहित होती है। जीवन में सत्संग की प्राप्ति भगवान के प्रत्यक्ष कृपा का फल है मनुष्य जीवन मनुष्यता और मुमक्षता एवं महापुरुषों का संग ही सत्संग है। संत सम्मेलन में उदासीन साधु आश्रम के महंत स्वामी कामेश्वरानंद जी महाराज व बनवारी लाल,पंडित राजकिशन ने अपने व्यक्तित्व कहे अंत में आरती व प्रसाद वितरण हुआ। श्रोताओं में गोपाल शर्मा एडवोकेट, राव राम कुमार, राजेश कुकरेजा, गोविंद अरोड़ा, हितेश सचदेवा,अनिल भारद्वाज, दीपक यादव, विष्णु गोयल, सुरेश मास्टर जी, राकेश मास्टर जी, होशियार सिंह, बलदेव जुनेजा, अमित मदान, गिरधारी लाल जुनेजा आदि श्रोता उपस्थित रहे। भंडारे के साथ कथा रुपी यज्ञ का समापन हुआ.