राष्ट्रीय

मानव तस्करी के संदेह के कारण फ्रांस में 4 दिन रोक कर रखा गया विमान 276 यात्रियों को लेकर मुंबई पहुंचा, 70% लोग निकले पंजाबी

एम के न्यूज / महेन्द्र शर्मा

मुंबई
मानव तस्करी के संदेह के कारण फ्रांस में 4 दिन रोक कर रखा गया विमान 276 यात्रियों को लेकर मुंबई पहुंचा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस विमान में अधिकतर भारतीय नागरिक सवार थे। यात्रियों की सूची से पता चलता है कि फ्रांस से भारत वापस आने वाले लगभग 70% लोग पंजाब से हैं और उनमें से अधिकांश की उम्र 30 से लेकर 20 के बीच है।  सूची के अनुसार, अधिकांश यात्रियों के उपनाम पंजाबी हैं। सूची से पता चलता है कि शेष यात्री गुजरात और पड़ोसी नेपाल और अन्य देशों के माने जाते हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि आव्रजन अधिकारियों ने 276 यात्रियों में से कुछ से पूछताछ की, किसी भी यात्री को हिरासत में नहीं लिया गया और उन्हें सुबह 11.30 बजे तक हवाई अड्डे छोड़ने की अनुमति दी गई।  अधिकारी ने बताया कि एयरबस ए-340 विमान तड़के 4 बजे के कुछ ही समय बाद मुंबई पहुंचा। विमान ने स्थानीय समयानुसार देर रात करीब अढ़ाई बजे वैट्री हवाई अड्डे से उड़ान जिस विमान ने मुंबई के लिए उड़ान भरी थी।

एयरपोर्ट पर सी.आई. एस. एफ. ने पूछताछ की, वहीं यात्री हवाई अड्डे से मुंह छिपा कर बाहर निकलते दिखाई दिए। फ्रांसीसी प्राधिकारियों के अनुसार, भरी, उसमें 276 यात्री सवार थे और 2 नाबालिगों सहित 25 लोगों ने फ्रांस में शरण के लिए आवेदन किया है और वे अभी फ्रांस में ही हैं। दुबई से निकारागुआ जा रही एवं रोमानिया की कंपनी ‘लीजेंड एयरलाइंस’ द्वारा संचालित उड़ान को बृहस्पतिवार को तकनीकी पड़ाव के लिए वैट्री हवाई अड्डे पर रोका गया था, तभी फ्रांसीसी पुलिस ने हस्तक्षेप किया था।  आंकड़ों के अनुसार, 2023 में 96,917 भारतीयों ने अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने का प्रयास किया और यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 51.61 प्रतिशत अधिक है।

वहीं,  पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ वरिष्ठ ने कहा, “अभी तक हमें विदेश मंत्रालय या किसी अन्य केंद्रीय एजेंसी से फ्रांस से वापस भेजे गए पंजाब निवासियों के बारे में कोई आधिकारिक सूची या जानकारी नहीं मिली है। सूची मिलते ही हम कार्रवाई शुरू करेंगे।”  जालंधर स्थित एक आव्रजन सलाहकार भी “पंजाब के कुछ युवाओं की यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए जांच के दायरे में है, जिनके नाम सूची में हैं। यह पता चला है कि इन युवाओं को सड़क मार्ग से निकारागुआ और मैक्सिको के माध्यम से संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा करनी थी।
 
अमेरिका पहुंचने के लिए अपनाया अवैध मार्ग
बता दें कि निकारागुआ” यह मार्ग अब अमेरिका पहुंचने के लिए अपनाया जाने वाला एक सामान्य अवैध मार्ग है।  निकारागुआ से मेक्सिको जाना आसान है। फिर लोग मेक्सिको से अमेरिका में घुसने की कोशिश करते हैं। कुछ अवैध सलाहकार अमेरिका में प्रवेश के वादे के लिए प्रति व्यक्ति 250 लाख रुपये भी लेते हैं,” एक आव्रजन सलाहकार ने कहा,  पंजाब में इस साल मई से अब तक मानव तस्करी की लगभग 30 एफआईआर दर्ज की गई हैं। हालाँकि, इनमें से कोई भी मामला पंजाबियों द्वारा अमेरिका या अन्य देशों के लिए अपनाए गए अवैध मार्गों से संबंधित नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button