देश के समस्त जनपदों मे 11 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। गाजीपुर में भी जनपद न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन होना है जिसमें ई चालानों से संबंधित वादों का निस्तारण किया जाना है।साथ ही अन्य वादों का निस्तारण भी इस लोक अदालत में किया जाना है।लोक अदालत को लेकर यातायात पुलिस ने आज जागरूकता अभियान चलाया।यातायात प्रभारी अजय कसाना नेतृत्व में लंका पर आज यातायात पुलिस ने जागरूकता वाहन को रवाना किया साथ ही लोगों में पर्चा बांटकर भी इसके प्रति जागरूक किया।एसपी डॉ ओमप्रकाश सिंह ने बताया की जनपद के 12 हजार लोगों को ई चालान के लिये सम्मन किया जाना है और हमारी कोशिश है कि सभी मामलों का निस्तारण हो जाये।इस लोक अदालत के माध्यम से ई चालान और अन्य 20 हजार मामलों के निस्तारण का लक्ष्य है।जनपद के लोगों को लोक के माध्यम से अपने वाद के निस्तारण के लिये जागरूक किया गया है ।।