
गाजीपुर।
पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने नेक पहल की। उन्होंने एक होनहार हॉकी खिलाड़ी के उपचार के लिए उसके पिता को आर्थिक सहायता प्रदान किया। खिलाड़ी के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की।
आपको मालूम हो कि मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर के पूर्व खिलाड़ी और मठियां निवासी अजय यादव, जो एक बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी हैं , वर्तमान में लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट कालेज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनको घुटने में चोट आ गई थी। इसके कारण कारण वह एक वर्ष से हॉकी नहीं खेल पा रहे हैं। इनके घुटने का सफल ऑपरेशन (पजीआई चंडीगढ़ में) हो चुका है और आगे के बेहतर इलाज (फिजियोथेरेपी सेशन के लिए जिसमें एक सेशन का 1400 रुपए खर्च आता है) के लिए पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने खिलाड़ी के पिता को एक लाख की चेक प्रदान किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा की गई यह मदद कोई व्यक्तिगत मदद न होकर देश के एक होनहार खिलाड़ी के लिए एक सहयोग है।
मैं आशा करता हूं और मुझे पूर्ण विश्वास भी है की दोनों भाई अजय और अजीत जो बहुत ही बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी हैं, भविष्य में भारतीय टीम का हिस्सा बने और अपने जिले, प्रदेश और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करें। इसके आलावा मेघबरन सिंह स्टेडियम के पूर्व खिलाड़ी एवं ओलंपियन ललित उपाध्याय ने भी 50 हजार का आर्थिक सहायता प्रदान किया।