राष्ट्रीय

चंद्रयान-3 ने भेजी चांद की पहली तस्वीर, देखें करीब से कैसा दिखता है चांद?

चंद्रयान-3 ने भेजी चांद की पहली तस्वीर, देखें करीब से कैसा दिखता है चांद?

भारत का Chandrayaan-3 अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है. 5 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद के ऑर्बिट में प्रवेश कर गया. अब इसने पास जाकर चांद की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं. आपको बता दें कि भारत का यह तीसरा मानवरहित चंद्र मिशन है. चंद्रयान-3 को 23 दिन पहले चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के लिए लॉन्च किया गया था, जहां अब तक कोई भी देश नहीं पहुंचा है. चंद्रयान-3 को बिना किसी गड़बड़ी के चंद्रमा के करीब लाने वाली आवश्यक प्रक्रिया बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष इकाई से ऑपरेट किया गया.

14 जुलाई को किया गया लॉन्च

इसके बाद बाद चंद्रयान-3 ने इसरो को संदेश भेजा कि मैं चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं. चंद्रयान का चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के महत्वाकांक्षी 600 करोड़ रुपये के मिशन में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ. 14 जुलाई को लॉन्च होने के बाद से अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा की लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर ली है और अगले 18 दिन इसरो के लिए महत्वपूर्ण होंगे.

क्या होगा आगे का रास्ता?

रविवार के बाद 17 अगस्त तक तीन और अभियान प्रक्रियाएं होंगी जिसके बाद रोवर प्रज्ञान के साथ लैंडिंग मॉड्यूल विक्रम यान के ‘प्रपल्शन मॉड्यूल’ से अलग हो जाएगा. इसके बाद, लैंडर पर ‘डी-आर्बिटिंग’ कवायद की जाएगी. 14 जुलाई को लॉन्चिंग के बाद से तीन हफ्तों में इसरो चंद्रयान-3 को पृथ्वी से दूर चंद्रमा की कक्षा की तरफ उठाने का कार्य कर रहा था. इसके बाद एक अगस्त को यान को पृथ्वी की कक्षा से चंद्रमा की ओर सफलतापूर्वक भेजा गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button