उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया 71वा जन्म दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का

 

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी सदर मण्डल पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71 वा जन्म दिन महाराजगंज कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। मण्डल अध्यक्ष गोपाल राय की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर केक काटकर एकदूसरे का मुंह मीठा कराया साथ ही प्रधानमंत्री के लम्बी उम्र की कामना

की।

इस अवसर पर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ट के जिला संयोजक रविन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि आज पूरे देश मे भगवान विश्वकर्मा जी औऱ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्म दिवस पूरे हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में हम लोगो ने भी देश के प्रधानमंत्री का जन्म दिन पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए ईश्वर से उनकी लम्बी उम्र की प्रार्थना करते हैं। आजादी के बाद जो काम विपक्ष नही कर पाया उसे नरेन्द्र मोदी जी ने कर दिखाया।

आज उन्होंने पूरे विश्व मे देश को एक अलग पहचान देने का काम किया। जिस तरह भगवान विश्वकर्मा जी द्वारा विश्व के निर्माण में अपना योगदान दिया उसी तरह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेक इन इंडिया के तहत हिंदुस्तान में एक नया रूप देने का काम किया है। भारत को एक समृद्धशाली विकसित देश तथा विश्व गुरु बनाने के लिए प्रधानमंत्री जिस प्रकार से रात दिन मेहनत कर रहे हैं। निश्चित रूप से आने वाले समय में नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे विश्व मे अपने देश का एक नया कीर्तिमान स्थापित होगा। इस अवसर पर लालसा भारद्वाज, किरन सिंह,  डॉ मोहन जायसवाल, मुरली कुशवाहा, जगदीश चौहान,  सुनील यादव,  विनय प्रकाश बिन्द, अनिल कुमार जायसवाल एवं भाजपा के मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button