उत्तर प्रदेशधर्म

जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विधिवत पूजन अर्चन के पश्चात निकाली गयी सुसज्जित शोभायात्रा ।

ग़ाज़ीपुर


।  आज दिनांक 6नवम्बर को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में उर्दू बाजार स्थित अजय कुमार श्रीवास्तव के आवास से भगवान श्री चित्रगुप्त जी की‌ शोभायात्रा महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विधिवत पूजन अर्चन के पश्चात निकाली गयी । गाजे-बाजे,हाथी, घोड़े, ध्वज पताकाओं से सुसज्जित शोभायात्रा में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के अलावा समाज के महापुरुष डॉ राजेंद्र प्रसाद,लाल बहादुर शास्त्री, डॉ सुभाष चन्द्र बोस, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, मुंशी प्रेमचंद, महादेवी वर्मा,शहीद खुदीराम बोस, गणेश शंकर विद्यार्थी, डॉ सम्पूर्णानंद, स्वामी विवेकानंद जी की झांकी भी शामिल थी ।
इस शोभायात्रा में समाज के नौजवान जय चित्रांश का झंडा लेकर बड़े उत्साह के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त जी का जयकारा लगाते चल रहे थे तथा साथ में आतिशबाजी भी करते चल रहे थे । शोभायात्रा उर्दू बाजार से आरंभ होकर चित्तनाथ, टाउन हॉल, लाल दरवाजा,मिश्रबाजार, महुआ बाग होते हुए चित्रगुप्त मंदिर ददरीघाट पर जाकर समाप्त हुई । शोभायात्रा में मुख्य रूप से अजय कुमार श्रीवास्तव,सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, पियूष श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव,शैल श्रीवास्तव , रविन्द्र श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव,विपिन बिहारी वर्मा,प्रभात श्रीवास्तव,अमर सिंह राठौर, राजेश कुमार श्रीवास्तव, पप्पू लाल श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव,आनन्द श्रीवास्तव,सुशील श्रीवास्तवमोहनलाल श्रीवास्तव, विपिन कुमार डब्बू,गौरव श्रीवास्तव,कमल प्रकाश श्रीवास्तव, सन्तोष श्रीवास्तव,लाल जी श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव,विवेक श्रीवास्तवअश्वनी श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव,प्रमोद श्रीवास्तव,ओम प्रकाश श्रीवास्तव,संजय श्रीवास्तव, अरुण सहाय,नितेश श्रीवास्तव,दीपक श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव,प्रशान्त श्रीवास्तव,सुभांषु श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव,हर्ष श्रीवास्तव, प्रियांशु श्रीवास्तव,आर्यन श्रीवास्तव,आनन्द श्रीवास्तव, गुड्डू श्रीवास्तव,राजन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे । इस शोभायात्रा के संयोजक अजय कुमार श्रीवास्तव ने शोभायात्रा में शामिल सभी अतिथियों एवं चित्रांश बन्धुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button