उत्तर प्रदेशराजनीति

यह क्या घट गया मतदान प्रतिशत ।

पिछले विधानसभा चुनाव से भी कम हुआ मतदान ।

 

गाजीपुर ।
7 मार्च 2022 विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में  विधानसभावार मतदान प्रतिशत समाप्त %-
373 जखनिया- 60.71%
374 सैदपुर-    58.13 %
375 सदर-      54.2%
376 जंगीपुर- 53.45%
377 जहुराबाद- 59.03 %
378 मोहम्मदाबाद- 56 %
379 जमानिया- 53.67 %
जनपद का कुल प्रतिशत-  56.54% विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत मतदान के सातवे एंव अन्तिम चरण के मतदान में आज दिनांक 07 मार्च को जनपद के सातो विधान सभाओ में सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ। कही से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना प्रकाश में नही आयी। जनपद के सातो विधान सभाओ के 1616 मतदेय केन्द्रो तथा 3090 मतदेय स्थलो पर मतदान पूरे शान्ति माहौल में सम्पन्न हुआ। कुल 3090 पोलिंग पार्टियो मे तैनात 13612 मतदान कार्मिको मतदान को सम्पन्न कराने हेतु एक दिन पूर्व ही अपने-अपने निर्धारित मतदेय स्थलो पर पहुच गये थे। मतदेय स्थलो पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु 102 पैरामिलिट्री टीम के साथ पुलिस फोर्स लगायी गयी थी। 

 

जिला निर्वाचन अधिकारी एम पी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह प्रातः 07 बजे से ही पूरे दिन समस्त  विधानसभाओ के मतदेय स्थलो पर चक्रमण करते रहे तथा बूथो पर उपस्थित मतदाताओ से शान्तिपूर्ण माहौल में  मतदान करने की अपील की।
उन्होने सुरक्षा व्यवस्था मे लगे सुरक्षा बलो को पूरी सतर्कता के साथ पैनी नजर रखने के निर्देश दिये। उन्होने उपस्थित मतदाताओ के साथ मतदान केन्द्रो पर बनाये गये सेल्फी प्वांइट पर फोटो खिचवाई तथा लोगो को मतदान हेतु प्रेरित भी किया। 
जनपद मे प्रातः 07 बजे से पूर्वान्ह 09 बजे तक सातो विधान सभाओ मे हुए मतदान का प्रतिशत  8.21  रहा। पूर्वान्ह 11 बजे तक मतदान  20.5 प्रतिशत रहा। अपरान्ह 01 बजे तक मतदान का प्रतिशत 34.15 रहा। अपरान्ह 03 बजे तक मतदान प्रतिशत 46.28 पर पहुचा।
अपरान्ह 05 बजे तक मतदान प्रतिशत 53.67  रहा। अन्त में  जनपद के कुल सातो विधान सभाओ में कुल 56.54 प्रतिशत मतदान सकुशल एवं शान्तिपूर्ण माहौल मे सम्पन्न हुआ।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button