उत्तर प्रदेशधर्म

सुविधा युक्त मुक्तिधाम का हुआ अनावरण।

मनोज सिन्हा ने मुक्तिधाम का किया वर्चुअल के माध्यम से लोकार्पण ।

 

सुविधा युक्त मुक्ति धाम का लोकार्पण

रिमोट दबाकर मा मनोज सिन्हा ने किया शिलापट्ट का अनावरण

गाजीपुर।

इस मुक्ति धाम के सुन्दरीकरण एवं जिर्णोद्धार के कार्यक्रम मे मै स्वयं उपस्थित रहना चाहता था लेकिन समय की परिस्थितियों के कारण यह संभव नही हो पाया है। यह बात जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की प्रेरणा से रिलांयस फाउंडेशन द्वारा 4 करोड़ 10 लाख की लागत से जिले के गंगातट पर रजागंज मुहल्ले मे स्थित श्मशानघाट (मुक्ति धाम) के नवनिर्माण एवं जिर्णोद्धार सहित सुन्दरीकरण कार्यों के लोकार्पण पर बुधवार की शाम उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बर्चुवली शिलापट्ट का अनावरण कर कही।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की व्यवस्था मे यज्ञोपवीत सहित विवाह के साथ साथ मृत्यु को भी एक संस्कार कहा गया है। जन्म और मृत्यु को सत्य के रूप मे जाना जाता है।मृतक के अंतिम यात्रा मे शामिल लोगों को सुविधा मिले क्योंकि मुक्तिधाम एक ऐसा स्थल है जहां मनुष्य क्षणभंगुरता और जीवन के सच्चाई के प्रति सोच और गम्भीर होता है। उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम पर गरिमापूर्ण अंत्येष्टि के विचारों के निहितार्थ इस कार्य को पहले ही पुर्ण हो जाना था लेकिन कोरोना काल के कारण लगभग डेढ वर्ष विलम्ब हुआ है। उन्होंने इस कार्य के लिए रिलायंस फांउडेशन के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया। कहा की अपनी तरह का यह पहला मूक्ति स्थल है जहाँ अंत्येष्टि के मानवाधिकार को सुरक्षित रखने का प्रयास सहित शुद्ध पेय जल, सुविधा समपन्न शवदाह स्थल, विश्राम स्थल व शौचालय सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गयी है।

उन्होंने यहां गंगा तट के खाली जमीन पर पौधों के रख रखाव के साथ ही सुरक्षा और संरक्षा के लिए एक समिति के गठन पर बल दिया और कहा कि इस स्थान की स्वच्छता कैसे बनी रहे यह चुनौती है और इसे कोई एक व्यक्ति नही ब्लकि हम सभी की सामुहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि इस मुक्तिधाम पर सभी सुविधाएं मनोज सिन्हा के प्रयास से संभव हुई है। जहाँ जनपद ही नहीं बल्कि आस पास के जनपदों के लोग भी आते रहते है। मुक्ति धाम पर जगह जगह मनोज सिन्हा का आदमकद कट आउट लगाया गया था। आभार नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने किया।कार्यक्रम का संचालन सोशल मीडिया संयोंजक कार्तिक गुप्ता ने किया। तकनीकी व्यवस्था आई टी संयोंजक आलोक शर्मा ने किया।

इस अवसर पर कृष्ण बिहारी राय , विनोद अग्रवाल , सुनिल सिंह , जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय , दयाशंकर पांडेय , अखिलेश सिंह , प्रवीण सिंह , रामनरेश कुशवाहा , सुरेश बिंद , अच्छेलाल गुप्ता , शशिकान्त शर्मा , किरन सिंह , गुलाम कादिर राईनी , रासबिहारी राय , विष्णु सिंह , अजीत सिंह , विजय सिंह , राजन प्रजापति , निरगुन दास केशरी , बच्चा तिवारी , अभिनव सिंह , सुनिल गुप्ता , अनुराग सिंह , गिरधारी जायसवाल , अर्जुन सेठ , संतोष जायसवाल व राजीव सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button