
गाजीपुर ।
आज पूरे देश में बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं गाजीपुर जिले में बकरीद का पर्व शांति व सौहार्द के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है।
बकरीद पर्व पर सदर कोतवाली इलाके के विशेश्वरगंज ईदगाह में नमाजियों ने नमाज पढ़ी और अमन शांति की दुआ की। ये त्योहार रमजान के 70 दिन बाद मनाया जाता है।
बकरीद के त्योहार का मुस्लिम धर्म में बहुत महत्व है। इस त्योहार को ईद-उल-अजहा या कुर्बानी का त्योहार भी कहा जाता है। वैसे तो बकरीद की तारीख चांद दिखने से तय होती है।
आपको बता दें कि बकरीद के पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी मुस्तैद रही। जिले में शांति सौहार्द बना रहे इसके लिए जिला प्रशासन लगातार सभी धर्म गुरुओं के साथ मीटिंग की। विशेश्वर गंज ईदगाह पर भारी फोर्स के साथ सदर तहसीलदार अभिषेक राय और सीओ सिटी गौरव कुमार मौजूद रहे। तहसीलदार ने बताया कि जिले के सभी चिन्हित ईदगाह पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन डटी रही।
वहीं सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार किसी भी धार्मिक आयोजन में अवागमन बाधित न हो सके इसके लिए जिला प्रशासन मुस्तैद रही और लोगों ने भी भरपूर सहयोग किया। विशेश्वरगंज ईदगाह में नमाजियों ने नमाज अदा की। इस दौरान सीओ सिटी ने लोगों से अपील किया की शासन के निर्देश का पालन करें और शांति सौहार्द में प्रशासन का सहयोग करें ।