गाजीपुर।
रविवार को करंडा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने बासूचक हाल्ट के पास से 20-20 हजार के तीन इनामिया को गिरफ्तार कर लिया।
मालूम हो कि करंडा थाना थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानंद राय पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे।
इसी बीच मुखबिर की सचूना पर पुलिस टीम ने भोर में करीब चार बजे क्षेत्र के बासूचक हाल्ट के पास से हैंड ग्रेनेड बरामदी मामले से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानंद राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में स्थानीय क्षेत्र के बंदी पट्टी निवासी अरविंद राजभर, बृजभान उर्फ बृजभार निषाद और विल्वर का पुरा निवासी रोहित निषाद शामिल है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि बीते 23 जुलाई को एसटीएफ लखनऊ द्वारा छह अभियुक्तों को गिफ्तार किया गया था। उसके पास के दो हैंड ग्रेनेड बरामद बरामद किया गया था। इस मामले में स्थानीय थाना में नौ लोगों के खिलाफ एसटीएफ द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
इस मामले में वांछित गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों पर पुलिस द्वारा 20-20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम ने प्रभारी निरीक्षक और क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक के साथ उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला , उपनिरीक्षक , स्वाट टीम के उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी , हेड कां सुजीत कुमार सिंह, कां चन्द्रदेव, कां अश्वनी कुशवाहा, कां राकेश राव, कां आजाद हिन्द, कां अंगद सिंह, कां आशुतोष सिंह , कां चन्दनमणि त्रिपाठी , कां विकास श्रीवास्तव , कां अजय प्रसाद और का सूरज कुमार शामिल थे।