योगी कैबिनेट में सदर विधायक डॉ संगीता बलवंत को मिली जगह, बनी मंत्री
डॉ संगीता बलवंत के मंत्री बनाये जाने पर जिले की बीजेपी इकाई में खुशी की लहर
बीजेपी ही एक ऐसी राजनीतिक दल है जहां कार्यकर्ताओं को समान अवसर प्राप्त है
पार्टी की निति सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है- कृष्ण बिहारी राय
गाजीपुर सदर विधायक डा संगीता बलवंत को योगी कैबिनेट में जगह मिली। डॉ संगीता बलवंत ने मंत्री पद की शपथ ली है। डॉ संगीता बलवंत के मंत्री पद की शपथ लेते ही ग़ाजीपुर जिले की बीजेपी इकाई में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जहां हर कार्यकर्ता को समान अवसर प्राप्त है। उन्होंने कहा की डा संगीता बलवंत को मंत्री बनने से जिले के विकास को बल मिलेगा तथा इससे समाज मे भारतीय जनता पार्टी की विश्वसनीयता बढी है जिससे पार्टी और मजबूत होगी। पुर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि डा संगीता बलवंत के उ प्र सरकार मे मंत्री बनने पर पार्टी का निति वाक्य सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास वह जनता मे मजबूत हुआ है। इनके मंत्री बनने से भाजपा के प्रति समाज के पिछडे वर्ग का विश्वास बढा है।