उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने वृद्धजनों में मिठाई, फल एवं मोमबत्ती का वितरण कर उनके साथ पर्व की खुशियां बांटी।
गाजीपुर। दीपावली पर्व पर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ नगर के चमड़ा गोदाम स्थित वृद्धा आश्रम पर पहुंचे। उन्होंने वहां रह रहे वृद्धजनों में मिठाई, फल एवं मोमबत्ती का वितरण कर उनके साथ पर्व की खुशियां बांटी।
![](https://samvadkhabar.com/wp-content/uploads/2021/11/04-%E0%A4%8F%E0%A4%B8%E0%A4%AA%E0%A5%80-%E0%A4%A6%E0%A5%8B-1024x682.jpg)
उन्होंने त्योहार की बधाई देते हुए उनके कुशल क्षेम पूछा। उनसे कहा कि यदि किसी प्रकार की कोई दिक्कत-परेशानी होते है तो वह उनसे बिना किसी संकोच के संपर्क कर सकते है। उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा।
![](https://samvadkhabar.com/wp-content/uploads/2021/11/04-%E0%A4%8F%E0%A4%B8%E0%A4%AA%E0%A5%80-%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%A8-1024x682.jpg)
अपने बीच एसपी को पाकर वृद्ध खुश नजर आए। इस मौके पर एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सदर सीओ ओजस्वी चावला सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।