ग़ाज़ीपुर ।
जिला कांग्रेस सदस्यों ने सदर विधानसभा प्रत्याशी का फूंका पुतला, लगाया विरोधी नारे
कहा लौटन राम को प्रत्याशी बनाये जाने से लड़की हूँ लड़ सकती हूँ को किया गया मृत
15 दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुए लौटन राम निषाद का विरोध
टिकट बदलने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिलेगा जिला कांग्रेस कमेटी
कांग्रेसियों ने लौटन राम पर चोर और घोटाला करने का लगाया आरोप
गाजीपुर के जिला कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदर विधानसभा सीट से घोषित प्रत्याशी का पुतला दहन करते हुए जमकर विरोधी नारे लगाया।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सदर विधानसभा सीट पर कांग्रेस में 15 दिन पहले शामिल हुए लौटन राम निषाद को प्रत्याशी बनाया है। जो चोर है और घोटाला मामले को लेकर सपा से निष्काषित है।ऐसे लोगों द्वारा शीर्ष नेतृत्व को गुमराह किया गया।
लौटन राम निषाद को सदर से टिकट देकर लड़की हूँ लड़ सकती हूँ के मिशन को भी मृत कर दिया गया है। सदर विधानसभा से घोषत प्रत्यशी के लिए जिला कार्यालय में घुसने के लिए मना किया गया है। जिसके लिए बाकायदा पोस्टर भी लगाया गया है। कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने सदर प्रत्याशी लौटन राम निषाद के टिकट बदलने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस महा सचिव प्रियंका गांधी से मिलेगा। अगर बात नहीं मानी गई तो जिला कांग्रेस कार्यकर्ता उनका कोई सहयोग नहीं करेगा।
इस दौरान पीसीसी सदस्य पंकज दूबे ने और कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कुसुम तिवारी ने कहा कि कहा कि घोटाले बाज और चोर लौटन राम निषाद को सपा से निष्कासित करने के बाद 15 दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुए और उनको सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है । जिसका हम जिला के कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध करते है और सदर सीट से टिकट बदलने की मांग करते है। लौटन राम निषाद को प्रत्याशी बनाये जाने से लड़की हूँ लड़ सकती हूँ कि हत्या की जा रही है। वही पंकज दूबे ने कहा कि 30 साल से लगातार कांग्रेस की सेवा की है अपनी पूरी जवानी कांग्रेस में बीता दिया और आगे भी कांग्रेस में रहकर काम करूंगा।
बावजूद कोई बात नही मुझे टिकट न मिले लेकिन सदर विधानसभा सीट के लिए 15 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की उनमें से किसी को टिकट दे दिया जाए। हम लोग तनमन धन से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जिताने का काम करूंगा।