गाजीपुर।
नोनहरा थाना पुलिस ने बीते कल हुई दिनदहाड़े लूट की घटना का चौंकाने वाला खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि शनिवार को थाना क्षेत्र के एक गैस एजेंसी कर्मचारी से 192000 की लूट का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद से ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।
पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि तथाकथित लूट मामले का पीड़ित अशोक कुमार चौबे ही जांच उपरांत आरोपी पाया गया है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि लेखा बही और बैंक में जमा राशि मे भिन्नता पाए जाने तथा गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग का अवलोकन करने पर मामले का खुलासा हुआ। पूछताछ में गिरफ्तार गैस एजेंसी इंचार्ज अशोक कुमार चौबे ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि गैस गोदाम के पैसों के हिसाब में काफी रुपए कम पड़ रहे थे।
जिसको भरने की जिम्मेदारी मेरी ही थी। इन पैसों को भरने के लिए पिछले 1 हफ्ते से गैस एजेंसी मालिक इन अमृता शैलेश द्वारा फोन पर हिसाब भरने को लेकर बहस हो रही थी। इसी के चलते झूठी व फर्जी कहानी बनाकर ₹192430 लूट सूचना दी गई। बताया कि गैस बिक्री के कुल ₹107200 अशोक कुमार चौबे की निशानदेही पर बरामद कर लिए गए हैं।