गाजीपुर।
गहमर गांव करहियां मे बीते गुरुवार की देर रात घर मे लगे पंखा को हटाते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रुप से झुलस गया।
जिसे आनन फानन में स्वजन इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा लेकर गये जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से घर में चीख पुकार मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करहिया गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह उर्फ भनभन(32) पुत्र शेषनाथ सिंह घर में रखा स्टेंड वाला पंखा को हटा रहा था इसी दौरान पंखे में करंट उतरने से वह झुलस गया।
पिता के मुताबिक पुष्पेंद्र रात में सोने जाते समय पंखा चालू कर रहा था। पंखा किसी कारण वश नहीं चला जिसे वह सुधारने लगा कि अचानक पंखे में उतरे करंट की चपेट में वह आ गया जिससे बेहोश होकर गिर पड़ा और उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले गए , लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
जैसे ही युवक का शव घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। पत्नी पुनम व दो मासूम बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। इस मंजर को जिसने भी देखा उसकी आंख नम हो गई। वही पुलिस को बगैर सूचना के ही दाहसंस्कार कर दिया गया।