गाज़ीपुर।
भारतीय जनता पार्टी ने कार्यो का किया बंटवारा, सूची जारी
नमामि गंगे का संयोजक रविन्द्र श्रीवास्तव समेत 3 लोग बनाये गए
कार्यालय निर्माण विभाग के संयोजक राजू सिंह समेत चार लोग बनाये गए
ग्रंथालय इ पुस्तकालय के संयोजक श्री संजय गुप्ता और सहसंयोजक विनोद कुशवाहा बनाए गए हैं
स्वच्छ भारत अभियान विभाग के संयोजक सभासद समरेंद्र नाथ सिंह समेत तीन लोग बनाये गए
गाजीपुर भाजपा द्वारा जिले के विभिन्न विभागों हेतु पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है, जारी सूची के अनुसार कार्यालय निर्माण विभाग के संयोजक राजू सिंह और तीन सहसंयोजक क्रमशः शिव कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह व विशाल वर्मा बनाए गए हैं। वही कार्यालय आधुनिकीकरण विभाग के संयोजक अजीत सिंह और सहसंयोजक श्री राजेश विश्वकर्मा को बनाया गया है।ग्रंथालय इ पुस्तकालय के संयोजक श्री संजय गुप्ता और सहसंयोजक विनोद कुशवाहा बनाए गए हैं। स्वच्छ भारत अभियान विभाग के संयोजक सभासद समरेंद्र नाथ सिंह और दो सह संयोजक प्रफुल्ल राय व सभासद अमरनाथ दुबे को बनाया गया है। वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कायक्रम की संयोजक रत्ना सरोज व सहसंयोजक अर्चना भट्ट और गायत्री देवी को बनाया गया है। वही नमामि गंगे का संयोजक प्रमोद गुप्ता व सह संयोजक मनीष कुमार सिंह बिट्टू व रविंद्र श्रीवास्तव को बनाया गया है। वहीं राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संयोजक कपिल देव राय सहसंयोजक अजय सिंह व चतुर्भुज चौबे को बनाया गया है। राष्ट्रीय महा संपर्क अभियान के संयोजक सुशील सिंह व सह संयोजक गुरु प्रसाद गुप्ता एवं राजेश सिंह को बनाया गया है, राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान के संयोजक गिरजा शंकर पांडे व सह संयोजक महेंद्र सिंह व श्रीकांत राय को बनाया गया है। वहीं सुशासन तथा केंद्र राज्य शासकीय संबंध में विभाग के संयोजक आमित श्रीवास्तव एवं सहसंयोजक आरविंद सिंह को प्रभार भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने अपनी कलम से सौंपा है।