उत्तर प्रदेशराजनीति

भाजयुमो के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

 

ग़ाज़ीपुर । भारतीय जनता युवा मोर्चा गाजीपुर अध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला के नेतृत्व में आज वृहस्पतिवार को पुर्वाह्न 12 बजे आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत सिटी रेलवे स्टेशन से तिरंगा यात्रा निकाली गई जो लंका, मिश्रबाजार, महुआबाग,कचहरी,सिचाई विभाग चौराहा, चुंगी भुतहियाटाड होते भाजपा जिला कार्यालय पर सभा मे परिवर्तित हो गयी। तिरंगा यात्रा मे सैकड़ों नवजवान नगर के रास्तो पर तिरंगा झंडा लहराते बाइक से गगनभेदी भारत माता की जय और स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों के अमर रहे, वंदेमातरम का घोष करते हुए राष्ट्रभक्ति भावना का अनुशासित आदर्श बिखेर रहे थे।

भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित सभा में भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के द्वारा तारकेश्वर सिंह,ओमप्रकाश विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता, शिवाजी मौर्या आदि भूतपूर्व सैनिकों को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी पार्टी है जो राष्ट्र सम्मान के लिए सदैव समर्पित होकर कार्य करती है और आज आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। जिसमे राष्ट्र रक्षा मे अपनी सेवा प्रदान किए सैनिकों को सम्मानित करने का कार्य कर रही है।

  • भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यकर्ता राष्ट्रभक्ति भावना से ओतप्रोत देश के लिए अपना सर्वस्व जीवन दान करने के लिए तत्पर रहता है ।जो निःस्वार्थ भाव से सेवा समर्पित होकर भारतीय जनता पार्टी में काम करता है।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व प्रकाश कुशवाहा ने कहा की कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से लेकर उनके 20 वर्ष जनप्रतिनिधि बनने के अवसर 7 अक्टूबर तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन किया गया। उसी क्रम में आज आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन गाजीपुर भाजयुमो का नेतृत्व में किया गया है। इसके पूर्व विश्व प्रकाश कुशवाहा ने पुर्व सैनिकों का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मयंक जायसवाल, विवेकानंद राय, हर्षित सिंह, गुड्डू राजभर अमरनाथ शर्मा ऋषभ राय, दिनेश यादव, प्रीति गुप्ता, दुष्यंत अग्रहरि,पियुष कान्त शर्मा, मनीष तिवारी, श्रवण सिंह, गौरव श्रीवास्तव, शिवम राय, नंदलाल यादव, शुभम विश्वकर्मा, दीपक लाल श्रीवास्तव, संतोष सिंह, राकेश राजभर, विजय राजभर, सुनील चौधरी, अरविंद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अविनाश सिंह ने तथा कार्यक्रम संयोजक हर्षित सिंह ने आभार प्रकट किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button