उत्तर प्रदेशराजनीति

लखीमपुर घटना में विपक्ष केवल लाशों पर राजनीति कर रहा :- सांसद साक्षी महाराज

गाज़ीपुर में बोले साक्षी महाराज- लखीमपुर घटना में विपक्ष केवल लाशों पर राजनीति कर रहा
img

 

गाज़ीपुर। करंडा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा मैनपुर रामलीला मंचन में उन्नाव सांसद सच्चिदानंद हरि उर्फ़ साक्षी महाराज लगभग साढ़े सात बजे रामलीला प्रांगड़ में पहुंचे।जिनका रामलीला समिति द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।  मैनपुर में रामलीला मंचन की परंपरा वर्षों पुरानी है।जिसमें धनुष यज्ञ व भरत मिलाप क्षेत्र में काफी मशहूर है।लीला में यज्ञ मण्डप, मंच की साज-सज्जा सराहनीय थी। शहनाई वादन की चर्चा चहुँओर रही। सांसद साक्षी महाराज ने जम्मू काश्मीर में टारगेट किलिंग और लखीमपुर कांड पर बयान दिया है।उन्होंने कहाकि जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग बहुत दुःखद है,जबकि इस मुद्दे को लेकर तथाकथित सेक्युलर पता नही किस बिल में छिप गए हैं।साक्षी महाराज ने कहाकि लखीमपुर घटना में विपक्ष केवल लाशों पर राजनीति कर रहा है।उन्होंने दावा किया कि वाराणसी में प्रियंका गांधी की रैली का कोई अर्थ नही है। इस मौके दधर्मेन्द्र सिंह, प्रधान जयप्रकाश सिंह, पूर्व प्रधान अजय सिंह उर्फ लाल बाबू,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल,शैलेश सिंह गौतम, महेंद्र प्रताप सिंह,अंकुर सिंह,संदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button