उत्तर प्रदेशराजनीति

घर घर जाकर लोगों को सरकार के द्वारा किए गए कार्यों से कराया अवगत ।

 

गाजीपुर।

केन्द्र सरकार के आठ वर्षों की जन कल्याणकारी उपलब्धियों को लेकर सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण पखवारे मे मतदाता जन सम्पर्क अभियान मे गाजीपुर सदर विधान सभा के सदर पश्चिमी मंडल मे तलवल सेक्टर के चार मे से तीन बूथों पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने दो दिनो मे घर घर जाकर लोगों से मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार के कार्यों का पत्रक दिया।

शशिकान्त शर्मा ने शुक्रवार को तलवल बूथ संख्या 136 ग्राम कनरी के बिंद बस्ती मे सेक्टर संयोंजक डब्ल्यू राय और बूथ अध्यक्ष राजेन्द्र बिंद के साथ पत्रक वितरण कर लोगों से सरकार के कार्यों की जानकारी दी तथा लोगों की समस्याओं से को सुना ।

जबकि शशिकान्त शर्मा ने आज रविवार को तलवल ग्राम पंचायत के दो बूथों 137,138 पर बुथ समितियों की संयुक्त बैठक कर जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता और मंडल अध्यक्ष गोपाल राय के साथ डोर टू डोर सरकार के कार्यों का गुणगान करते हुए लोगों को बताया कि विगत आठ वर्ष मे भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार ने राष्ट्र के विकास, सम्मान,समृद्धि तथा जन कल्याण के क्षेत्र मे कार्य करते हुए सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति मानक पूर्ण कार्य किया है।

जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता ने स्वच्छता, सुचिता, भ्रष्टाचार,किसान कल्याण आदि विषयों पर कहा कि जिन क्षेत्रों मे देश बहुत पिछड़ा था और जहाँ सम्भावनाएं नगण्य थी वहां देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे विगत आठ वर्षों मे अकल्पनीय तरक्की और विकास किया है।

मंडल अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि सामाजिक समरसता,योजनाओं की समग्रता के प्रति जन जन के विश्वास पर खरी सरकार ने राजनीति का गौरवशाली मापदंड स्थापित किया।

इस अवसर पर सेक्टर संयोंजक डब्ल्यू राय , अशोक कुशवाहा ,  महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कौशल्या देवी , सुशीला देवी , मुन्ना राय आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button