उत्तर प्रदेशराज्य

पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर ने पुलिस इंस्पेक्टर्स की कार्यक्षमता अनुरूप बदले प्रभार

गाज़ीपुर: चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था के लिए कई थानाध्यक्ष हुए इधर से उधर

गाज़ीपुर: चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था के लिए कई थानाध्यक्ष हुए इधर से उधर

पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर ने पुलिस इंस्पेक्टर्स की कार्यक्षमता अनुरूप बदले प्रभार

पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला थानाध्यक्षो के भी तत्काल प्रभाव से बदले गए प्रभार

थानों के प्रभार बदले जाने के बाद पुलिस महकमे में कई की धड़कने बढ़ी, जल्द आ सकते है नए आदेश।

गाजीपुर जनापद में कानून व्यवस्था के मद्देनजर एसपी डॉ ओपी सिंह ने जिले के तमाम थानाध्यक्षों की तैनाती में भारी फेरबदल किया है। जारी सूची के मुताबिक थानाध्यक्ष बरेसर शशिचंद्र चौधरी को थानाध्यक्ष सादात, थानाध्यक्ष दुल्लहपुर संजय मिश्रा को थानाध्यक्ष नोनहरा, थानाध्यक्ष जंगीपुर यजुवेंद्र कुमार सिंह को थानाध्यक्ष खानपुर, थानाध्यक्ष खानपुर जितेंद्र बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष जंगीपुर, थानाध्यक्ष सादात रामाश्रय राय को थानाध्यक्ष रेवतीपुर, थानाध्यक्ष करंडा अजय कुमार पांडेय को थानाध्यक्ष भांवरकोल, थानाध्यक्ष रेवतीपुर राजेश बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष बरेसर, थानाध्यक्ष भावरकोल हरिनारायण शुक्ला को थानाध्यक्ष करंडा, थानाध्यक्ष नोनहरा शैलेश कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष दुल्लहपुर तैनात किया गया है। इसके अलावा थानाध्यक्ष महिला थाना ममता को महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी जबकि आरटीसी गाजीपुर रंजीता देवी को महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button